Chaudhavin Ka Chand Ho

Hindi - चौदहवीं का चाँद हो, या आफ़ताब हो
जो भी हो तुम खुदा की क़सम, लाजवाब हो
चौदहवीं का चाँद हो, या आफ़ताब हो
जो भी हो तुम खुदा की क़सम, लाजवाब हो
चौदहवीं का चाँद हो

जुल्फें हैं जैसे काँधे पे बादल झुके हुए
आँखें हैं जैसे मय के पयाले भरे हुए
मस्ती है जिसमे प्यार की तुम, वो शराब हो
चौदहवीं का चाँद हो

चेहरा है जैसे झील मे खिलता हुआ कंवल
या ज़िंदगी के साज पे छेड़ी हुई गज़ल
जाने बहार तुम किसी शायर का ख़्वाब हो
चौदहवीं का चाँद हो

होंठों पे खेलती हैं तबस्सुम की बिजलियाँ
सजदे तुम्हारी राह में करती हैं कैकशाँ
दुनिया--हुस्न-ओ-इश्क़ का तुम ही शबाब हो
चौदहवीं का चाँद हो आफताब हो

Translation:

Are you the moon on its fourteenth night, or are you the sun?
Whatever you are, I swear to God, you are incomparable!
Your hair brushes your shoulders like the clouds floating above
And your eyes are intoxicating like an overflowing glass of wine.
http://en.wikipedia.org/wiki/Chaudhvin_Ka_Chand

0 comments: