Jab Koi Baat Bigad Jaye

जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए
तुम देना साथ मेरा, ओ, हमनवाज़
जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए
तुम देना साथ मेरा, ओ, हमनवाज़

ना कोई है, ना कोई था, ज़िन्दगी में तुम्हारे सिवा
तुम देना साथ मेरा, ओ, हमनवाज़
तुम देना साथ मेरा, ओ, हमनवाज़

हो चाँदनी जब तक रात, देता है हर कोई साथ
तुम मगर अन्धेरों में, ना छोड़ना मेरा हाथ

देना साथ मेरा, ओ, हमनवाज़

वफ़ादारी की वो रस्में, निभाएँगे हम तुम कसमें
एक भी साँस ज़िन्दगी की, जब तक हो अपने बस में

दिल को मेरे हुवा यकीं, हम पहले भी मिले कहीं
सिलसिला ये सदियों का, कोई आज की बात नहीं
दिल को मेरे हुवा यकीं, हम पहले भी मिले कहीं,
सिलसिला ये सदियों का, कोई आज की बात नहीं

जब कोई बात बिगड़ जाए
जब कोई मुश्किल पड़ जाए
तुम देना साथ मेरा
ओ हमनवाज़,

जब कोई बात बिगड़ जाए
जब कोई मुश्किल पड़ जाए
तुम देना साथ मेरा
ओ हमनवाज़

ना कोई है, ना कोई था
ज़िन्दगी में तुम्हारे सिवा
तुम देना साथ मेरा
ओ हमनवाज़

तुम देना साथ मेरा
हमनावाज़

http://smriti.com/hindi-songs/

0 comments: