Sun Sun Sun Sun Zalima

सुन सुन सुन सुन जालिमा
प्यार हमको तुमसे हो गया
दिल से मिला ले दिल मेरा
तुझको मेरे प्यार की क़सम

जा जा जा जा बेवफा
कैसा प्यार कैसी प्रीत रे
तू न किसी का मीत रे
झूठे तेरे प्यार की क़सम

सुन सुन सुन सुन जालिमा
जा जा जा जा बेवफा

प्यार की नज़र से दूर यूँ न ज़िंदगी गुज़ार
हुस्न तू है इश्क़ मैं कर भी ले नज़र को चार
प्यार की नज़र से दूर यूँ न ज़िंदगी गुज़ार
हुस्न तू है इश्क़ मैं कर भी ले नज़र को चार

चार मैं नज़र करूँ और फिर हुज़ूर से
चार मैं नज़र करूँ और फिर हुज़ूर से
पास यूँ न आईए बात कीजे दूर से

जा जा जा जा बेवफा
कैसा प्यार कैसी प्रीत रे
तू किसी का मीत रे
झूठे तेरे प्यार की क़सम

सुन सुन सुन सुन जालिमा
जा जा जा जा बेवफा

दुर कब तलक रहूँ, फूल तू है रंग मैं
मैं तो हूँ तेरे लिये, डोर तू पतंग मैं
दुर कब तलक रहूँ, फूल तू है रंग मैं
मैं तो हूँ तेरे लिये, डोर तू पतंग मैं

कट गई पतंग जी, डोर अब न डालिये
कट गई पतंग जी, डोर अब न डालिये
और किसी के सामने जा के दिल उछालिये

सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा
प्यार हमको तुमसे हो गया
दिल से मिला ले दिल मेरा
तुझको मेरे प्यार की क़सम

जा जा जा जा बेवफा
सुन सुन सुन सुन जालिमा
जा जा जा जा बेवफा

0 comments: