Aapakii Nazaron Ne Samajhaa

Aapakii Nazaron Ne Samajhaa

* Movie: Anpadh
* Singer(s): Lata Mangeshkar
* Music Director: Madan Mohan
* Lyricist: Raja Mehdi Ali Khan
* Actors/Actresses: Dharmendra, Mala Sinha
* Year/Decade: 1962, 1960s

आप की नज़रों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा

जी हमें मंज़ूर है, आपका ये फ़ैसला
जी हमें मंज़ूर है, आपका ये फ़ैसला

कह रही है हर नज़र, बंदा-परवर शुक्रिया
हंस के अपनी ज़िन्दगी मे कर लिया शामिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे
आप की नज़रों ने समझा

आप की मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप हैं
आप की मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप हैं
क्यूँ मैं तूफां से डरूँ मेरा साहिल आप हैं
कोई तूफ़ानों से कह दे, मिल गया साहिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा

पड़ गई दिल पर मेरे, आप की पर्छाइयाँ
पड़ गई दिल पर मेरे, आप की पर्छाइयाँ
हर तरफ़ बजने लगीं सैकड़ों शहनाइयाँ
दो जहाँ की आज खुशियाँ हो गईं हासिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे
आप की नज़रों ने समझा

0 comments: