Sau Saal Pehle Mujhe Tum Se Pyar Tha

सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था
मुझे तुम से प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा

सदियों से तुझ से मिलने जिया बेक़रार था
जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा

सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था
मुझे तुम से प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा

तुम रूठा न करो मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो तो इक बिजली सी चमक जाती है

तुम रूठा न करो मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो तो इक बिजली सी चमक जाती है

मुझे जीते जी ओ दिलबर, तेरा इंतज़ार था
तेरा इंतज़ार था
आज भी है और कल भी रहेगा

सदियों से तुझ से मिलने जिया बेक़रार था
जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा

इस दिल के तारों में मधुर झंकार तुम्ही से है
और यह हसीन जलवा यह मस्त बहार तुम्ही से है

इस दिल के तारों में मधुर झंकार तुम्ही से है
और यह हसीन जलवा यह मस्त बहार तुम्ही से है

दिल तो ये मेरा सनम, तेरा तलबगार था
तेरा तलबगार था
आज भी है और कल भी रेहेगा

सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था
मुझे तुम से प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा

इन प्यार की राहों में कहो तो अब ख़ुद को मिटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं

इन प्यार की राहों में कहो तो अब ख़ुद को मिटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं

तुझे मेरे जीवन पर सदा इख़्तियार था
सदा इख़्तियार था
आज भी है और कल भी रेहेगा

सौ साल पहले मुझे तुम से प्यार था
मुझे तुम से प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा

http://smriti.com/hindi-songs/

0 comments: