ये जो देश है तेरा

यह जो देश है तेरा स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
यह वोह बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

मिट्टी की है जो खुश्बू तू कैसे भुलायेगा
तू चाहे कहीं जाए तू लौट के आएगा
नयी नयी राहों में दबी दबी आहों में
खोये खोये दिल से तेरे
कोई यह कहेगा

यह जो देश है तेरा स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
यह वोह बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता


तुझसे ज़िंदगी है यह कह रही
सब तो पा लिया अब है क्या कमी
यूं तो सारे सुख है बरसे
पर दूर तू है अपने घर से
आ लौट चल तू अब दीवाने
जहाँ कोई तो तुझे अपना माने
आवाज़ दे तुझे बुलाने
वही देस

यह जो देश है तेरा स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
यह वोह बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

यह पल है वही जिसमें है छुपी
पूरी एक सदी सारी ज़िन्दगी
तू न पूछ रास्ते में काहे
आए हैं इस तरह दो राहें
तू ही तो है राह जो सुलझाए
तू ही तो है अब जो यह बताये
जाए तो किस दिशा में जाए
वही देस

यह जो देश है तेरा स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
यह वोह बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता


http://www.youtube.com/watch?v=UC-RFFIMXlA

0 comments: