Saraswati Chandra (1968) - Phuul tumhen bhejaa (H)

phuul tumhe.n bhejaa hai khat me.n

* Movie: Saraswati Chandra
* Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
* Music Director: Kalyanji, Anandji
* Lyricist: Indeevar
* Actors/Actresses: Nutan, Vijaya Chaudhary, Munish
* Year/Decade: 1968, 1960s


फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है

प्रीयतम मेरे मुझ को लिखना
क्या ये तुम्हारे क़ाबिल है

प्यार छुपा है ख़त में इतना
जितने सागर में मोती
प्यार छुपा है ख़त में इतना
जितने सागर में मोती

चूम ही लेता हाथ तुम्हारा
पास जो तुम मेरे होती
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में

नींद तुम्हें तो आती होगी
क्या देखा तुमने सपना
नींद तुम्हें तो आती होगी
क्या देखा तुमने सपना

आँख खुली तो तन्हाई थी
सपना हो न सका अपना

तन्हाई हम दूर करेंगे
ले आओ तुम शहनई
ले आओ तुम शहनई

प्रीत बढ़ा कर भूल न जाना
प्रीत तुम्हीं ने सिखलाई

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में

ख़त से जी भरता ही नहीं अब
नैन मिले तो चैन मिले

ख़त से जी भरता ही नहीं अब
नैन मिले तो चैन मिले

चाँद हमारे अंगना उतरे
कोई तो ऐसी रैन मिले

मिलना हो तो कैसे मिलें हम
मिलने की सूरत लिख दो
मिलने की सूरत लिख दो

नैन बिछाये बैठे हैं हम
कब आओगे ख़त लिख दो

फूल तुम्हें भेजा है ख़त में
फूल नहीं मेरा दिल है
फूल तुम्हें भेजा है ख़त में

0 comments: