Aye Mere Watan Ke Logon

Aye mere watan ke logo (ए मेरे वतन के लोगों) (O! the people of my motherland! :English), was an Indian patriotic song written by Kavi Pradeep and composed by C. Ramchandra (Chitalkar). It was rendered by Lata Mangeshkar around the end of Sino-Indian War. It was famously performed live, by Lata Mangeshkar in the presence of Jawaharlal Nehru at the Ramlila grounds, in New Delhi on Republic Day, 26 January, 1963 [1], and a copy of the soundtrack spool was also gifted to Nehru on the occasion.

ऐ मेरे वतन के लोगों
तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर
वीरों ने हैं प्राण गवांये
कुछ याद उन्हें भी कर लो
कुछ याद उन्हें भी कर लो
जो लौट के घर ना आये
जो लौट के घर ना आये

ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जब घायल हुआ हिमालय
खतरे में पड़ी आज़ादी
ज़ब तक थी साँस लड़े वो
ज़ब तक थी साँस लड़े वो
फ़िर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गये अमर बलिदाना

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जब देश में थी दीवाली
वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में
जब हम बैठे थे घरों में
वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य ज़वानवो अपने
थी धन्य वो उनकी जवानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई गुरखा कोई मद्रासी
कोई गुरखा कोई मद्रासी
सरहद पर मरने वाला
सरहद पर मरने वाला
हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर
वो खून था हिन्दुस्तानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

थी खून से लथ-पथ काया
फ़िर भी बन्दूक उठा के
दस दस को एक ने मारा
फ़िर गिर गये होश गँवा के
जब अंत समय आया तो
जब अंत समय आया तो
कह गये की अब मरते हैं
जब अंत समय आया तो
कह गये की अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों
खुश रहना देश के प्यारों
अब हम तो सफर करते हैं
अब हम तो सफर करते हैं

क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

तुम भूल ना जाना उनको
इस लिए कही ये कहानी

जो शहीद हुये हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जय हिंद जय हिंद की सेना
जय हिंद जय हिंद की सेना

जय हिंद
जय हिंद
जय हिंद

0 comments: