Bhawara Bada Nadan

भँवरा बड़ा नादान हाय
बगियन का
बगियन

बगियन का मेहमान हाय
फिर भी
जाने ना जाने ना जाने ना
कलियन की मुसकान हाय

भंवर बड़ा नादान हाय
बगियन का मेहमान हाय
फिर भी जाने ना जाने ना जाने ना
कलियन की मुसकान हाय

भँवरा बड़ा नादान

कभी उड़ जाये कभी मंडलाए
भेद जिया के खोले न
कभी उड़ जाये कभी मंडलाए
भेद जिया के खोले न

सामने आये नैन मिलाये
मुख देखे कुछ बोले न,
वो मुख देखे कुछ बोले न
भँवरा बड़ा नादान हाय

अखियों में रजके चले बच बचके
जैसे हो कोई बेगाना
अखियों में रजके चले बच बचके
जैसे हो कोई बेगाना

रहे सँग दिल के मिले नहीं मिलके
बनके रहे वो अन्जाना,
हो बनके रहे वो अन्जाना
भँवरा बड़ा नादान हाय

कोई जब रोके कोई जब टोके
गुन गुन करता भागे रे
कोई जब रोके कोई जब टोके
गुन गुन करता भागे रे

ना कुछ पूछे ना कुछ बूझे
कैसा अनाड़ी लागे रे,
वो कैसा अनाड़ी लागे रे

भँवरा बड़ा नादान हाय
बगियन का मेहमान हाय
फिर भी जाने ना जाने ना जाने ना
कलियन की मुसकान हाय

http://smriti.com/hindi-songs/

0 comments: