Jyot Se Jyot Jagate Chalo

ज्योत से ज्योत जगाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

राह में आए जो दीन दुखी
राह में आए जो दीन दुखी
सबको गले से लगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

कौन है ऊँचा कौन है नीचा
सब में वो ही समाया
भेद भाव के झूठे भरम में
ये मानव भरमाया

धर्म ध्वजा
धर्म ध्वजा फहराते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

ज्योत से ज्योत जगाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

सारे जग के कण कण में है
दिव्य अमर इक आत्मा
एक ब्रह्म है एक सत्य है
एक ही है परमात्मा

प्राणों से प्राण
प्राणों से प्राण मिलाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

ज्योत से ज्योत जगाते चलो
ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो

http://smriti.com/hindi-songs/

0 comments: