Tuu Pyaar Kaa Saagar Hai

तू प्यार का सागर है
तू प्यार का सागर है
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तेरी इक बूँद के प्यासे हम

लौटा जो दिया तुमने
लौटा जो दिया तुमने
चले जायेंगे जहाँ से हम
चले जायेंगे जहाँ से हम

तू प्यार का सागर है
तू प्यार का सागर है
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तेरी इक बूँद के प्यासे हम

तू प्यार का सागर है

घायल मन का, पागल पंछी उड़ने को बेक़रार
उड़ने को बेक़रार
पंख हैं कोमल, आँख है धुँधली, जाना है सागर पार
जाना है सागर पार

अब तू हि इसे समझा
अब तू हि इसे समझा
राह भूले थे कहान से हम
राह भूले थे कहान से हम

तू प्यार का सागर है
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तू प्यार का सागर है

इधर झूमती गाये ज़िंदगी, उधर है मौत खड़ी
उधर है मौत खड़ी
कोई क्या जाने कहाँ है सीमा, उलझन आन पड़ी
उलझन आन पड़ी

कानों में ज़रा कह दे
कानों में ज़रा कह दे
कि आये कौन दिशा से हम
कि आये कौन दिशा से हम

तू प्यार का सागर है
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तेरी इक बूँद के प्यासे हम
तू प्यार का सागर है
तू प्यार का सागर है

0 comments: