Chhod Gae Baalam

छोड़ गए बालम, छोड़ गए बालम
मुझे हाय अकेला छोड़ गए

तोड़ गए बालम, तोड़ गए बालम
मेरा प्यार भरा दिल तोड़ गए

छोड़ गए बालम, छोड़ गए बालम
मुझे हाय अकेला छोड़ गए

छूट गया बालम, छूट गया बालम
हाय साथ हमारा छूट गया

टूट गया बालम
टूट गया बालम, मेरा प्यार भरा दिल टूट गया

फूल संग मुस्काए कलियाँ, मैं कैसे मुस्काऊँ
फूल संग मुस्काए कलियाँ, मैं कैसे मुस्काऊँ

बादल देख के भर आई अँखियाँ
बादल देख के भर आई अँखियाँ

छम-छम नीर बहाऊँ
मैं छम-छम नीर बहाऊँ

छूट गया बालम, छूट गया बालम
हाय साथ हमारा छूट गया

टूट गया बालम
टूट गया बालम, मेरा प्यार भरा दिल टूट गया

दिल की लगी को क्या कोई जाने
मैं जानूँ दिल जाने

दिल की लगी को क्या कोई जाने
मैं जानूँ दिल जाने

पलकों की छाया में नाचें
पलकों की छाया में नाचें

दर्द भरे अफ़साने
हाय दर्द भरे अफ़साने

छोड़ गए बालम
छोड़ गए बालम, मुझे हाय अकेला छोड़ गए

तोड़ गए बालम, तोड़ गए बालम
मेरा प्यार भरा दिल तोड़ गया

पहले मन में आग लगी और
फिर बरसी बरसात

पहले मन में आग लगी और
फिर बरसी बरसात

ऐसी चली बिरहा की आँधी
ऐसी चली बिरहा की आँधी

तड़पत हूँ दिन-रात
हाय मैं तड़पत हूँ दिन-रात

छूट गया बालम, छूट गया बालम
हाय हमारा साथ छूट गया

टूट गया बालम
टूट गया बालम, मेरा प्यार भरा दिल टूट गया

0 comments: