Duur Kahiin ik Aam Kii Bagiyaa

duur kahii.n ik aam kii bagiyaa ... pyaaraa saa gaa.Nv

* Movie: Zubeidaa
* Singer(s): Lata Mangeshkar
* Music Director: A R Rahman
* Lyricist: Javed Akhtar
* Actors/Actresses: Rekha, Karisma Kapoor, Manoj Bajpai
* Year/Decade: 2000, 2000s


हू हू हू हू हू हू हू हू हू हू
हू हू हू हू हू हू हू हू हू हू

हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा

दूर कहीं इक आम की बगिया
दूर कहीं इक आम की बगिया
बगिया में है ठण्डी छाँव
छाँव में इक कच्चा रस्ता

रस्ते में प्यारा सा गाँव
गाँव में इक छोटा सा घर
घर में इक उजला सा आँगन

आँगन में चंदन का पलना
पलने में चंदा सा मुन्ना
मुन्ने की आँखों में निंदिया

दूर कहीं इक आम की बगिया
बगिया में है ठण्डी छाँव
छाँव में इक कच्चा रस्ता
रस्ते में प्यारा सा गाँव

नीले-नीले आस्मान में तारों का है एक नगर
जगमग-जगमग इक तारे पर इक शहज़ादी का है घर
चुपके-चुपके रात को उठ के ध्यान से देखे कोई अगर

झिलमिल-झिलमिल है तारे में उस शहज़ादी के जेवर
शहज़ादी इठलाये शहज़ादी ये गाये
दूर कहीं इक आम की बगिया

आधी रात जब हो जाती है जब दुनिया सो जाती है
तारों से शहज़ादी उतर के मुन्ने के घर आती है

मीठे-मीठे सारे सपने अपने साथ वो लाती है
सोते मुन्ने की पलकों पे ये सपने वो सजाती है
सिरहाने वो आये हौले से वो गाये

दूर कहीं इक आम की बगिया

0 comments: